Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण को लेकर उपायुक्त ने की अहम बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण को लेकर उपायुक्त ने की अहम बैठक

“बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा” — उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह

हजारीबाग:-“राष्ट्रीय समाचार” की रिपोर्ट का व्यापक असर सामने आया है। परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण और उनके भवन निर्माण को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने की।बैठक के दौरान उपायुक्त ने दो टूक कहा —“बच्चों के भविष्य से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जा सकता।शिक्षा ही उनके जीवन निर्माण की नींव है। विद्यालयों का संचालन हर परिस्थिति में निर्बाध रूप से होना चाहिए।”उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जहां भी विद्यालयों का स्थानांतरण आवश्यक है, वहां जल्द से जल्द परियोजना क्षेत्र से बाहर उचित स्थान चयनित कर विद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।विशेष ध्यान देने को कहा गया कि नए भवन का स्थान छात्रों के सुगम आवागमन, पुनर्वासित गांवों की निकटता और मूलभूत सुविधाओं से युक्त हो।उपायुक्त ने संबंधित विभागों, सीओ, मुखिया और परियोजना पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थल चयन और निर्माण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आपसी समन्वय बनाते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहे।

बैठक में उठे निम्न मुख्य बिंदु:

  1. भूमि की उपलब्धता
  2. गांवों से विद्यालय की दूरी
  3. भविष्य की जनसंख्या और संसाधन आवश्यकताएं
  4. आवागमन और आधारभूत संरचना।

बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह,अपर समाहर्ता संतोष सिंह,प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती,भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार,डीईओ, डीएसई,संबंधित सीओ, मुखिया एवं परियोजना पदाधिकारीगण

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की

Hazaribagh :छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

Chatra:छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश चतरा, 12 नवंबर।

Chatra :यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना!

यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना! बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Live Cricket

error: Content is protected !!