Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » पत्थलगड़ा में जल संकट,पंचायत समिति सदस्य ने उठाई आवाज

पत्थलगड़ा में जल संकट,पंचायत समिति सदस्य ने उठाई आवाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्थलगड़ा में जल संकट,पंचायत समिति सदस्य ने उठाई आवाज

पथलगड्डा,चतरा:- पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत भाग-1 की पंचायत समिति सदस्य बसंती देवी ने बढ़ती गर्मी के बीच जल संकट को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने बताया कि नावाडीह के चरहेत में जलमीनार तो लगाई गई है, लेकिन पुरानी चापानल बोरिंग में पानी नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

जलमीनार में समस्या:

बसंती देवी ने बताया कि चरहेत में जलमीनार तो लगा दी गई है, लेकिन पुरानी चापानल बोरिंग में सबमर्सिबल पंप लगाने के कारण पानी की कमी हो गई है। उन्होंने बाजोबार और हरिजन टोला में भी जलमीनार की समस्याओं का जिक्र किया, जहां घरों में कनेक्शन नहीं होने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों की परेशानी:

उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और लोग अभी से ही पानी की समस्या को लेकर चिंतित हैं। जलमीनार लगाने का उद्देश्य ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

मांग और अपील:

बसंती देवी ने संबंधित अधिकारियों से चरहेत में डीप बोरिंग कराने और अन्य स्थानों पर कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए ताकि लोगों को गर्मी में परेशानी न हो।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket