Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले सांसद मनीष जायसवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले सांसद मनीष जायसवाल

राजनीतिक चर्चा के साथ सदर प्रखंड के भाजपा नेता विजय कुमार से की मुलाकात

हजारीबाग:-शुक्रवार की सुबह हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रांची स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई। सांसद जायसवाल ने मरांडी से राजनीतिक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि हजारीबाग क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं।इससे पूर्व सांसद ने हजारीबाग सदर विधानसभा के ओरिया ग्राम स्थित अपने अनन्य सहयोगी और भाजपा नेता विजय कुमार के आवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी। उल्लेखनीय है कि विजय कुमार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। सांसद जायसवाल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चल रहे उपचार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विजय कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की सेवा और देखभाल उनका प्राथमिक दायित्व है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!