Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नामकुम में खड़े ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौके पर मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नामकुम में खड़े ट्रक से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौके पर मौत

रांची:-नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर रामपुर चौक के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन जमशेदपुर से आ रही थी और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान बिहार के बख्तियारपुर निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। जिस वैन से हादसा हुआ, उस पर “अमूल दूध” लिखा हुआ है।पुलिस ने मौके से पिकअप वैन और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।स्थानीय लोगों ने बताया कि रांची-टाटा मार्ग पर भारी वाहनों के अनियंत्रित खड़े रहने से इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!