Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राजनीतिक » नगर निगम चुनाव » नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान

नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान।

चतरा:नगर परिषद आम निर्वाचन के तहत सोमवार को जिले में लोकतंत्र का उत्सव पूरे उत्साह और शांति के साथ मनाया गया।प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित समयावधि में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहीं।निर्धारित समय तक कुल 68.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया,जो मतदाताओं के जागरूकता और सहभागिता का प्रमाण है।सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कई केंद्रों पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया। दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया। प्रशासन ने मतदाताओं, सुरक्षाकर्मियों और चुनाव कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जिसके बाद नगर परिषद के नए जनप्रतिनिधियों की तस्वीर स्पष्ट हो

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रांची से दिल्ली जा रहा मेडिकल एयरक्राफ्ट सिमरिया में क्रैश

रांची से दिल्ली जा रहा मेडिकल एयरक्राफ्ट सिमरिया में क्रैश  राष्ट्रीय समाचार डेस्क:बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची से दिल्ली के लिए उड़ा मेडिकल

मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां रिसीविंग सेंटर पहुंचीं, कड़ी सुरक्षा के बीच जमा हो रही चुनाव सामग्री

मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां रिसीविंग सेंटर पहुंचीं, कड़ी सुरक्षा के बीच जमा हो रही चुनाव सामग्री हजारीबाग:नगर निगम चुनाव 2026 के तहत

नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान

नगर परिषद आम निर्वाचन में 68.88 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान। चतरा:नगर परिषद आम निर्वाचन के तहत सोमवार को जिले में लोकतंत्र

कटकमसांडी पुलिस ने बरामद किए दो मोबाइल, मालिकों को सौंपे

कटकमसांडी पुलिस ने बरामद किए दो मोबाइल, मालिकों को सौंपे कटकमसांडी: कटकमसांडी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर

Live Cricket

error: Content is protected !!