Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » नई उत्पाद नीति के बाद हजारीबाग में अवैध शराब भट्ठियों पर बड़ी कार्रवाई

नई उत्पाद नीति के बाद हजारीबाग में अवैध शराब भट्ठियों पर बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई उत्पाद नीति के बाद हजारीबाग में अवैध शराब भट्ठियों पर बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग/चौपारण :झारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की।टीम ने ग्राम सिंहरावा, कांटी और कोरियाडीह इलाके में एक साथ छापेमारी कर कई जगहों पर संचालित अवैध महुआ शराब की जलती भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त कर लिया गया।विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने का धंधा चल रहा था। ग्रामीणों की शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।गौरतलब है कि नई उत्पाद नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना और सरकारी राजस्व को बढ़ाना है। प्रशासन और उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि गांव-गांव छापेमारी अभियान जारी रहेगा और इस अवैध धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket