Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » ढ़ोठवा पंचायत के गुरी गांव में दो साल से चल रहा अवैध गिट्टी क्रेशर, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता और रोष

ढ़ोठवा पंचायत के गुरी गांव में दो साल से चल रहा अवैध गिट्टी क्रेशर, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता और रोष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ढ़ोठवा पंचायत के गुरी गांव में दो साल से चल रहा अवैध गिट्टी क्रेशर, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता और रोष

हजारीबाग/कटकमसांडी:ढ़ोठवा पंचायत के गुरी गांव में पिछले दो वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा गिट्टी क्रेशर ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि हइसाकुदार गांव के प्रकाश कुमार यादव द्वारा संचालित यह क्रेशर प्रतिदिन 14–15 ट्रैक्टरों में गिट्टी की ढुलाई करता है, जिसके कारण गांव की सड़कों पर दिनभर भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से बच्चों व बुजुर्गों के लिए सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है, जिसके कारण लोग दहशत में जी रहे हैं।

धूल और प्रदूषण से बिगड़ा वातावरण

ग्रामीणों का कहना है कि क्रेशर से उड़ने वाली कंकरनुमा धूल गांव भर में फैल जाती है, जिससे वातावरण अत्यधिक प्रदूषित हो चुका है। घरों और पेड़-पौधों पर मोटी परत जम जाती है।कई ग्रामीण सांस, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह अवैध गतिविधि अब उनके स्वास्थ्य पर सीधे असर डाल रही है।

माइनिंग विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले माइनिंग विभाग की टीम ने इलाके में अभियान चलाया और दो अवैध क्रेशरों को बंद कराया, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से गुरी गांव के इस क्रेशर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में विभागीय मिलीभगत की आशंका गहराती जा रही है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि इस अवैध क्रेशर पर तुरंत रोक लगाई जाए और गांव को प्रदूषण व दुर्घटना के खतरे से राहत दिलाई जाए।अब देखना यह है कि प्रशासन की नजर इस अवैध क्रेशर तक कब पहुंचती है और कब तक ग्रामीणों को न्याय मिलता है

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!