धान अधिप्राप्ति केंद्र को लेकर पैक्स संघ सख्त,सरकारी आदेश की निंदा, चार जिलों के पैक्स अध्यक्ष गोलबंद; आंदोलन की चेतावनी।

हजारीबाग:निर्मल महतो पार्क, हजारीबाग में शनिवार को हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिला पैक्स संघ की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गजेंद्र यादव और संचालन गिरधारी महतो ने किया।बैठक में सहकारिता विभाग के हालिया निर्देशों पर पैक्स अध्यक्षों ने तीखी आपत्ति जताई। सरकार द्वारा पत्रांक 2413 (02 सितंबर 2025) और पत्रांक 601 (06 सितंबर 2025) के तहत धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालन हेतु—

- 100 एमटी गोदाम पर 24 लाख रुपये
- 200 एमटी गोदाम पर 48 लाख रुपये
की बैंक गारंटी की शर्त लगाई गई है।
पैक्स संघ ने इस शर्त को अनुचित व किसान विरोधी करार दिया। नेताओं का कहना है कि इससे किसानों और पैक्स संस्थाओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा और किसान मजबूरन अपना धान बिचौलियों को बेचने पर विवश होंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि—
- मौजूदा व्यवस्था में धान अधिप्राप्ति कार्य हजारीबाग जिले में नहीं होगा।
- 16 सितंबर को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा।
यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रखंड स्तर पर मशाल जुलूस निकालकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।बैठक में चारों जिलों से सैकड़ों पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए। हजारीबाग से बिनोद कुमार, कंचन प्रसाद मेहता, राजेश रंजन, पिंटू कुमार, खेमलाल महतो, किशोरी महतो, रंजीत गुप्ता, विकास कृष्ण चंद्र, जागेश्वर मेहता, बब्लू सिंह, संतोष राम, विकास कुमार राणा, प्रदीप कुमार, राजेश मेहता, पंकज मेहता, महेंद्र राम, हेमंत कुमार गोखुल, उपेंद्र कुमार, रंजीत मेहता, कार्तिक पासवान, कृष्णा यादव, भुनेश्वर साहु, सीताराम कुशवाहा, शिबू कुमार, नागेश्वर महतो, पंकज यादव, अजय यादव, मुकेश कुमार, श्याम यादव समेत कई पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











