Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धनबाद : बीसीसीएल के नए सीएमडी ने संभाला पदभार, अब कोल इंडिया चेयरमैन की दौड़ तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद : बीसीसीएल के नए सीएमडी ने संभाला पदभार, अब कोल इंडिया चेयरमैन की दौड़ तेज

धनबाद : कोल इंडिया की सबसे बड़ी सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को नया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मिल गया है। वहीं अब “मदर कंपनी” कोल इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 20 सितंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी कि कोल इंडिया का अगला चेयरमैन कौन होगा।लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की ओर से चेयरमैन पद के लिए 20 सितंबर को साक्षात्कार की तिथि तय की गई है। इस पद के लिए 11 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

ये हैं साक्षात्कार के लिए बुलाए गए नाम
साक्षात्कार सूची में शामिल नाम इस प्रकार हैं –
मुकेश चौधरी (डायरेक्टर, मार्केटिंग, कोल इंडिया), इन्द्र देव नारायण (सीएमडी, एमईसीएल), बी. साईराम (सीएमडी, एनसीएल), निलेंदु कुमार सिंह (सीएमडी, सीसीएल), पंकज कुमार शर्मा (डायरेक्टर, प्रोडक्शन, नालको), विश्वनाथ सुरेश (डायरेक्टर, कमर्शियल, एनएमडीसी), विनय कुमार (डायरेक्टर, टेक्निकल, एनएमडीसी), अनुज जैन (डायरेक्टर, फाइनेंस, इंडियन ऑयल), हेमंत कुमार दास (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, प्रोजेक्ट्स, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन), आलोक सिंह (प्रिंसिपल कमिश्नर, आयकर विभाग, राजकोट), और डॉ. पुड़ी हरिप्रसाद (चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, रेलवे)।

पीएम प्रसाद अगले महीने होंगे रिटायर
फिलहाल कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद अगले महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2023 को पदभार ग्रहण किया था। सेवानिवृत्ति के मद्देनज़र चेयरमैन पद के लिए चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कोल इंडिया की किसी सहायक कंपनी के सीएमडी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!