Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » द्वारिका नैचुरोपैथी एंड वैलनेस सेंटर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

द्वारिका नैचुरोपैथी एंड वैलनेस सेंटर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

द्वारिका नैचुरोपैथी एंड वैलनेस सेंटर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से लोगों ने पाया स्वास्थ्य लाभ

हजारीबाग के बाबू गांव चौक स्थित श्याम सुंदर नगर, शाह मार्केट के पास रविवार को द्वारिका नैचुरोपैथी एंड वैलनेस सेंटर की ओर से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 20 लोगों ने विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया और वैकल्पिक उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।सेंटर के संस्थापक पुरुषोत्तम कुमार पाठक ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को दवा और सर्जरी के बजाय प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली, तनाव और भागदौड़ के कारण बढ़ रही बीमारियों का प्रभावी समाधान रिफ्लेक्सोलॉजी और नैचुरोपैथी जैसी पारंपरिक पद्धतियों से संभव है।सेंटर की डायरेक्टर श्वेता और निक्की कुमारी ने बताया कि यहां मुख्य रूप से रिफ्लेक्सोलॉजी का प्रयोग किया जाता है। इस विधि में पैरों, हाथों और कानों के खास बिंदुओं पर दबाव देकर शरीर के विभिन्न अंगों के कार्य को संतुलित किया जाता है। इससे सिरदर्द, माइग्रेन, कमर और जोड़ों का दर्द, तनाव, नींद की कमी, पाचन संबंधी गड़बड़ी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी-खांसी, हार्मोनल असंतुलन, पीरियड्स की समस्या और गठिया जैसी परेशानियों में राहत मिल सकती है।उन्होंने यह भी बताया कि अब तक कई लोग यहां उपचार करवा चुके हैं और उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इस मौके पर टीम द्वारा रिफ्लेक्सोलॉजी तकनीक का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही लोगों को योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी गई।शिविर में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया। सेंटर की ओर से बताया गया कि आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ से जुड़ सकें।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!