Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर एनकाउंटर: 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर एनकाउंटर: 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर एनकाउंटर: 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

रायपुर: दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा के भैरमगढ़ क्षेत्र स्थित केशकुतुल जंगलों में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 12 नक्सली मार गिराए गए। एनकाउंटर में डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए जबकि एक अन्य जवान घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पाटलिंगम के अनुसार, डीआरजी, स्पेशल टास्क फोर्स और सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो की संयुक्त टीम नक्सलियों की तलाश में जंगलों में अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हुई।मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। सूत्रों के अनुसार, माओवादी देवा और कुछ अन्य नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चा चल रही थी। सुरक्षा एजेंसियां अनुकूल माहौल बनाए रखने के लिए ऑपरेशन कुछ समय तक रोककर इंतजार कर रही थीं, लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ऑपरेशन तेज कर दिया गया।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket