Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई वृद्ध महिला, घटनास्थल पर ही मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई वृद्ध महिला, घटनास्थल पर ही मौत

विष्णुगढ़:-विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत भेलवारा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना एनएच-522 पर उस वक्त हुई जब महिला सड़क पार कर रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मीणा देवी (पति- तुलो महतो) के रूप में हुई है। वह सुबह नदी स्नान के लिए घर से निकली थीं और सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मीणा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-522 पर वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, यातायात पुलिस की नियमित तैनाती हो और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!