Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे…’ – स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

‘तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे…’ – स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

हज़ारीबाग़ डेस्क:-झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार देर रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसमें धमकी दी गई कि “तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे।” कॉल मिलने के बाद मंत्री ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।यह घटना उस वक्त की है जब मंत्री इरफान अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन से मिलने दिल्ली के नोएडा स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे थे। हफीजुल हसन इन दिनों हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से पीड़ित हैं और उनकी हार्ट सर्जरी प्रस्तावित है।वहीं, मुलाकात के दौरान मंत्री इरफान अंसारी के मोबाइल पर नंबर 7903928578 से धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा — “तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे।”इस गंभीर धमकी के बाद मंत्री अंसारी ने रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को पूरे मामले की जानकारी दी और जांच की मांग की। फिलहाल रांची पुलिस इस कॉल की लोकेशन ट्रेसिंग और नंबर की डिटेल जांच में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि कॉलर की पहचान और मंशा को लेकर गंभीरता से छानबीन की जा रही है। वहीं सुरक्षा को लेकर मंत्री की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!