Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ड्रग्स और जुए के खिलाफ मोकत्मा गांव में सामाजिक क्रांति, दोषियों पर भारी जुर्माना और बहिष्कार का फरमान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ड्रग्स और जुए के खिलाफ मोकत्मा गांव में सामाजिक क्रांति, दोषियों पर भारी जुर्माना और बहिष्कार का फरमान।

समाज सुधार में योगदान देने वालों को मिलेगा इनाम, राज्य भर के लिए बनी मिसाल।

हज़ारीबाग:-इचाक प्रखंड के मोकत्मा गांव में नशा और जुए के खिलाफ एक ऐतिहासिक सामाजिक पहल की शुरुआत हुई है। गांववासियों ने एक आमसभा आयोजित कर सामूहिक रूप से नशे और अपराध के खिलाफ कठोर नियम लागू करने का निर्णय लिया है।सभा में पारित निर्णयों के अनुसार, अब गांव में ड्रग्स बेचने वालों पर ₹1 लाख का सामाजिक जुर्माना और सेवन करने वालों पर ₹50 हजार का दंड लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों को समाज से आजीवन बहिष्कृत करने का भी निर्णय लिया गया है।गांव ने न केवल दंडात्मक कदम उठाए हैं, बल्कि सुधारात्मक और प्रोत्साहन आधारित व्यवस्था भी लागू की है। यदि कोई व्यक्ति नशा कारोबार में लिप्त आरोपी को पकड़कर समाज के हवाले करता है, तो उसे ₹10 हजार का सामाजिक इनाम प्रदान किया जाएगा।गांववासियों का मानना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने और सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाए रखने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक था। गांव अब स्व-निगरानी तंत्र के माध्यम से इन नियमों को लागू करेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मोकत्मा गांव की यह पहल राज्यभर के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है कि सामाजिक एकजुटता और सामूहिक इच्छाशक्ति से किसी भी सामाजिक बुराई का अंत संभव है।

रूपेश सोनी की रिपोर्ट

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Live Cricket

error: Content is protected !!