Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हज़ारीबाग:-उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आँगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने तथा अन्य विभागीय योजनाओं की ससमय क्रियान्वयन हेतु सभी हितधारकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।बैठक में जिलान्तर्गत केन्द्र भवन में संचालित आँगनबाड़ी केन्द्रों में आधारभूत संरचना यथा विद्युतीकरण, पेयजल की उपलब्धता तथा शौचालय निर्माण/मरम्मति हेतु परियोजनावार समीक्षा की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  शिप्रा सिन्हा द्वारा जानकारी दी गई कि संचालित 1770 आँगनबाड़ी केन्द्रोें में 1184 आँगनबाड़ी केन्द्र अपने भवन में संचालित हैं, जिसमें 700 केन्द्रों में विद्युतीकरण किया गया है। शेष 484 में 438 केन्द्रों में विद्युतीकरण हेतु ऑनलाईन आवेदन दिया गया है।बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल, हजारीबाग एवं बरही द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के अनुसार सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को केन्द्रों में विद्युतीकरण हेतु निर्धारित राशि दो दिनों के अन्दर जमा करने का निदेश दिया गया है।आँगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, हजारीबाग द्वारा जानकारी दी गई कि 180 आँगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय एवं 444 केन्द्रों में पेयजल की व्यवस्था किये जाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति के अनुसार निविदा की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को केन्द्रों की भौतिक अवस्था की जाँच करते हुए त्रुटिरहित प्रतिवेदन दो दिनों में उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।इसके अतिरिक्त बैठक में आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका का चयन, आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा करते हुए ससमय निष्पादन का निदेश दिया गया। सभी पदाधिकारियों को परियोजना स्तर पर आँगनबाड़ी केन्द्रवार एशेट रजिस्टर का संधारण सुनिश्चित करने तथा पोषण ट्रैकर डैशबोर्ड में तद्नुसार डाटा की प्रविष्टि करने का निदेश दिया गया।बैठक में डीडीसी  इश्तियाक अहमद,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  शिप्रा सिन्हा , कार्यपालक अभियंता, पीएचडी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएँ, परियोजना कार्यालय के सहायक एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहें।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!