Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » टंडवा: गाड़ीलौंग में टूटी सड़क बनी हादसों का सबब, किसान घायल… स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी

टंडवा: गाड़ीलौंग में टूटी सड़क बनी हादसों का सबब, किसान घायल… स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

टंडवा: गाड़ीलौंग में टूटी सड़क बनी हादसों का सबब, किसान घायल… स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी

एक माह से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

टंडवा,चतरा:-औद्योगिक नगरी टंडवा प्रखंड के गाड़ीलौंग देवी मंडप के समीप जर्जर सड़क हादसों का कारण बनती जा रही है। रविवार को इसी टूटे रास्ते में फिसलकर एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, किसान खेत में हल चलाकर लौट रहा था कि रास्ते में बने बड़े गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गया। गिरने के बाद वह अचेत हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार कर किसान को होश में लाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी नाराजगी का माहौल है।

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बड़ी समस्या

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से आवागमन का मुख्य मार्ग है और बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। गाड़ीलौंग के अलावा कामता और मासीलौंग के ग्रामीणों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। समीप स्थित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में रोजाना कठिनाई हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी फंड से पूर्व में यहां एक पुलिया भी बनाई गई थी और सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन फिलहाल पिछले एक महीने से सड़क टूटने के बाद भी ना तो किसी जनप्रतिनिधि ने सुध ली है और ना ही प्रशासन ने कोई कार्रवाई की है।

ग्रामीणों की चेतावनी— शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो होगा विरोध प्रदर्शन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस जर्जर रास्ते के कारण ग्रामीणों को राशन-पानी, बाजार और अन्य दैनिक आवश्यकताओं के लिए भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!