Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में द कोबरा कराटे अकादमी का दबदबा, 30 पदकों पर किया कब्जा

झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में द कोबरा कराटे अकादमी का दबदबा, 30 पदकों पर किया कब्जा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में द कोबरा कराटे अकादमी का दबदबा, 30 पदकों पर किया कब्जा

हजारीबाग:राजधानी रांची स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेल गांव में 1 फरवरी 2026 को आयोजित 4th झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप एवं सीनियर और अंडर-21 स्टेट कराटे चैंपियनशिप में हजारीबाग की द कोबरा कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 30 पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की, जिनमें 14 स्वर्ण, 13 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि से हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

  1. सेम्पी चंद्र प्रकाश उपाध्याय – सीनियर मेल काता
  2. मंदाकिनी यादव – कैडेट फीमेल काता एवं कुमिते (-52 किग्रा)
  3. प्रांजल कुमार – 12 वर्ष मेल काता एवं कुमिते (+45 किग्रा)
  4. शिवा यादव – 7 वर्ष मेल काता एवं कुमिते (-30 किग्रा)
  5. मनीष राज – अंडर 21 मेल काता
  6. प्रियंका कुमारी – अंडर 21 फीमेल काता एवं कुमिते (-50 किग्रा)
  7. संध्या कुमारी – सीनियर फीमेल कुमिते (-55 किग्रा)
  8. कार्तिक राज गुप्ता – 8 वर्ष मेल कुमिते (-35 किग्रा)
  9. प्रांजल श्रीवास्तव – 10 वर्ष मेल कुमिते (+40 किग्रा)
  10. कुमार उज्जवल – कैडेट मेल कुमिते (-60 किग्रा)

🥈 रजत पदक विजेता

  1. प्रमोद यादव – सीनियर मेल काता एवं कुमिते (-55 किग्रा)
  2. मनीष राज – सीनियर मेल कुमिते (-60 किग्रा)
  3. संध्या कुमारी – सीनियर फीमेल काता
  4. कार्तिक राज गुप्ता – 8 वर्ष मेल काता
  5. प्रांजल श्रीवास्तव – 10 वर्ष मेल काता
  6. वैष्णवी सिन्हा – अंडर 21 फीमेल काता एवं कुमिते (-55 किग्रा)
  7. विवेक विश्वकर्मा – अंडर 21 मेल कुमिते (-60 किग्रा)
  8. अंजलि कुमारी – जूनियर फीमेल कुमिते (+65 किग्रा)
  9. अभिजीत कुमार – कैडेट मेल काता एवं कुमिते (-55 किग्रा)
  10. स्वस्तिका गुप्ता – 10 वर्ष फीमेल कुमिते (+40 किग्रा)

🥉 कांस्य पदक विजेता

  1. भूवंश अमित रावल – 7 वर्ष मेल कुमिते (-25 किग्रा)
  2. मनीष राज – अंडर 21 मेल कुमिते (-60 किग्रा)
  3. अंजलि कुमारी – जूनियर फीमेल काता

अकादमी के फाउंडर एवं हेड कोच सेम्पी चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच सेंसेई शशि पांडेय एवं डॉ. रबींद्र कुमार मिश्रा को दिया। उन्होंने बताया कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे स्वयं एवं सीनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में भाग लेंगे, जो 26 फरवरी से 1 मार्च तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित होगी। सभी खिलाड़ी वहां झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य का नाम रोशन करेंगे।इस शानदार प्रदर्शन के साथ द कोबरा कराटे अकादमी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हजारीबाग खेल प्रतिभाओं की नर्सरी बनता जा रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!