Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » झारखंड में गैर मजरुआ खास जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने विभागीय अधिसूचना को किया निरस्त

झारखंड में गैर मजरुआ खास जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने विभागीय अधिसूचना को किया निरस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड में गैर मजरुआ खास जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने विभागीय अधिसूचना को किया निरस्त।

रांची:-झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में वर्षों से विवादों में रही गैर मजरुआ खास जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटा दिया है। मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की 26 अगस्त 2015 की अधिसूचना को निरस्त कर दिया, जिसमें गैर मजरुआ खास भूमि के निबंधन को ‘लोकनीति के विरुद्ध’ करार देते हुए उस पर रोक लगाई गई थी।

2015 से बंद थी रजिस्ट्री प्रक्रिया
उल्लेखनीय है कि विभाग के आदेश के बाद गैर मजरुआ खास जमीन की रजिस्ट्री पर पूर्ण रोक लगा दी गई थी, जिससे राज्य भर के हजारों रैयत परेशान थे। इन जमीनों की खरीद-बिक्री के लिए कई जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। हाईकोर्ट के इस आदेश से अब उन लोगों को राहत मिलेगी जिनकी भूमि गैर मजरुआ खास खाते में दर्ज है।

छोटानागपुर डाइसीस ट्रस्ट एसोसिएशन समेत कई लोगों ने की थी चुनौती
राज्य सरकार की अधिसूचना को छोटानागपुर डाइसीस ट्रस्ट एसोसिएशन समेत कई संस्थाओं और लोगों ने 2018 में अदालत में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि यह रोक रैयतों के मौलिक अधिकारों और संपत्ति के स्वतंत्र लेन-देन के अधिकार का उल्लंघन है। अदालत ने तथ्यों और कानूनी बिंदुओं पर विचार करते हुए विभाग की अधिसूचना को खारिज कर दिया।

अब होगी रजिस्ट्री में सहूलियत
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद गैर मजरुआ खास भूमि की रजिस्ट्री को लेकर चल रही अनिश्चितता समाप्त हो गई है। अब ऐसी जमीनों की रजिस्ट्री फिर से शुरू हो सकेगी और इससे संबंधित लेन-देन भी सरल होंगे। यह फैसला हजारों रैयतों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!