Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » झारखंड के चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल।

झारखंड के चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

झारखंड के चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल।

हजारीबाग (झारखंड) — रामगढ़-हजारीबाग रोड पर चरही घाटी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में राजहंस कंपनी की बस समेत दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बस ड्राइवर सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले घाटी में एक ट्रक पलट गया। उसके पीछे आ रहे दूसरे ट्रक ने उस पलटे ट्रक में टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही राजहंस कंपनी की बस भी दूसरे ट्रक से जा टकराई।

मृतकों में बस ड्राइवर समेत 5 लोग

हादसे में राजहंस बस के ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर मचा हड़कंप

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!