Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

जमशेदपुर:-जमशेदपुर के उलीडीहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक ननकू लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खड़िया बस्ती के समीप एक खेत में उसका शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, मृतक शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह एक पार्टी में जा रहा है। रातभर वह घर नहीं लौटा, और अगली सुबह जब स्थानीय लोगों ने खेत में उसका शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उलीडीहा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।मृतक के भाई राकेश ने पुलिस को बताया कि ननकू का मोहल्ले के तीन युवकों से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। मारपीट के साथ-साथ घर पर पत्थरबाजी की घटना भी हुई थी, जिसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। राकेश ने स्पष्ट रूप से तीनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है। इस वारदात ने एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket