Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग » जनता दरबार में शनिचरा बिरहोर की जमीन विवाद की शिकायत पर उपायुक्त ने दिखाई तत्परता, अंचल अधिकारी को दिए तत्काल निर्देश

जनता दरबार में शनिचरा बिरहोर की जमीन विवाद की शिकायत पर उपायुक्त ने दिखाई तत्परता, अंचल अधिकारी को दिए तत्काल निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जनता दरबार में शनिचरा बिरहोर की जमीन विवाद की शिकायत पर उपायुक्त ने दिखाई तत्परता, अंचल अधिकारी को दिए तत्काल निर्देश

हजारीबाग:-जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आज एक संवेदनशील मामला सामने आया। शनिचरा बिरहोर, जो बिरहोर जनजाति समुदाय से हैं, ने भूमि विवाद से जुड़ी अपनी समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी।जनजातीय समुदाय के इस गंभीर विषय को तुरंत संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, डाडी को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त के स्पष्ट आदेश के बाद, अंचल अधिकारी डाडी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया और कागजातों की बारीकी से जांच की। उन्होंने निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निर्णय का आश्वासन दिया, ताकि हितधारक को न्याय मिल सके।इस अवसर पर उपायुक्त शशि सिंह ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गंभीरतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड स्तर पर भी नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को नजदीक से समझा जाए और उसी अनुरूप त्वरित समाधान किया जाए।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra Suicide: पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Chatra Suicide: पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी राष्ट्रीय समाचार डेस्क हज़ारीबाग़ चतरा:-चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत

ओरिया में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया मुहर्रम, हिन्दू समुदाय ने दिया एकता का संदेश

ओरिया में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया मुहर्रम, हिन्दू समुदाय ने दिया एकता का संदेश राष्ट्रीय समाचार डेस्क हज़ारीबाग़:-हजारीबाग सदर प्रखंड के

चौपारण और बरही में देर रात उत्पाद विभाग की छापेमारी, दो होटल संचालक गिरफ्तार, अवैध विदेशी शराब बरामद

चौपारण और बरही में देर रात उत्पाद विभाग की छापेमारी, दो होटल संचालक गिरफ्तार, अवैध विदेशी शराब बरामद राष्ट्रीय समाचार डेस्क हजारीबाग:-हजारीबाग जिले के चौपारण

हिंदू होकर निभा रहे हैं मुस्लिम परंपरा, हजारीबाग के अंतू साव बनें गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

हिंदू होकर निभा रहे हैं मुस्लिम परंपरा, हजारीबाग के अंतू साव बनें गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल रिपोर्ट: आशीष यादव जेलमा,हज़ारीबाग़:-जहां आज के दौर में धर्म

Live Cricket