Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » चौपारण में शराब दुकानों पर अधिक मूल्य वसूली का आरोप, उत्पाद विभाग के अधिकारी पर सवाल..?

चौपारण में शराब दुकानों पर अधिक मूल्य वसूली का आरोप, उत्पाद विभाग के अधिकारी पर सवाल..?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

चौपारण में शराब की दुकानों पर ग्राहकों से अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायतें।

चौपारण,हज़ारीबाग:-चौपारण के चतरा रोड पर स्थित शराब की दुकानों पर ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। हाल ही में, एक ग्राहक ने ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से शराब खरीदी, लेकिन उससे मुद्रित मूल्य से अधिक पैसे लिए गए। ग्राहक ने इसका प्रमाण भी प्रस्तुत किया है, जिससे स्पष्ट होता है कि दुकानदार मनमाने ढंग से अतिरिक्त शुल्क ले रहे हैं।

Phone pay का स्क्रीनशॉट

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि शराब की दुकानों पर ग्राहकों से लंबे समय से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं। हर दिन ऐसी खबरें सामने आने के बावजूद, उत्पाद विभाग और प्रशासन के उच्च अधिकारी चुप हैं। इससे ऐसा लगता है कि इस अवैध कमाई में सभी की हिस्सेदारी है।यदि एक शराब की दुकान पर प्रतिदिन 1000 बोतलें बेची जाती हैं और प्रति बोतल केवल ₹20 अतिरिक्त लिया जाता है, तो एक दुकान की अवैध कमाई प्रतिदिन ₹20,000 तक पहुंच सकती है। यदि यही तरीका पूरे जिले में अपनाया जा रहा है, तो यह आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच सकता है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इसे जल्द ही नहीं रोका गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब यह देखना है कि क्या प्रशासन इस अवैध वसूली के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाएगा या अनदेखा करता रहेगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket