Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चौपारण में मनरेगा घोटाला उजागर! जेसीबी से हुआ डोभा निर्माण, नियमों की उड़ाई गई धज्जियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण में मनरेगा घोटाला उजागर! जेसीबी से हुआ डोभा निर्माण, नियमों की उड़ाई गई धज्जियां

चौपारण,हजारीबाग:-चौपारण प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयबारा पंचायत के पवई गांव में मनरेगा योजना के तहत घोटाले का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि डोभा निर्माण कार्य में मनरेगा के दिशा-निर्देशों की खुलेआम अनदेखी करते हुए मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया।खबर सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घोटाले की पोल खुलने से पहले ही संबंधित डोभा को रातोंरात मिट्टी से भर दिया गया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें। ग्रामीणों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और पूरे प्रखंड में ऐसे सभी डोभा निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक डोभा की बात नहीं है। प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों ऐसे मामलों की आशंका है, जहां कागज़ों पर मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर पैसे की निकासी की गई है, जबकि जमीन पर काम जेसीबी से करवाया गया। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि कहीं न कहीं इस घोटाले में अधिकारियों की मिलीभगत भी शामिल है।ग्रामीणों ने मांग की है कि डोभा निर्माण कार्यों की स्थल निरीक्षण टीम गठित कर सभी स्थानों की जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही यह भी देखा जाए कि जिन मजदूरों के नाम पर भुगतान हुआ है, क्या उन्हें वास्तव में मजदूरी मिली या नहीं।यदि यह मामला सही साबित होता है, तो यह मनरेगा की आत्मा पर चोट होगी — क्योंकि यह योजना गरीबों को रोजगार देने के उद्देश्य से चलाई जाती है, न कि मशीनों को काम देकर भ्रष्टाचार करने के लिए।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!