Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » चौपारण में नियमों की धज्जियां, लाइन होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब

चौपारण में नियमों की धज्जियां, लाइन होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण में नियमों की धज्जियां, लाइन होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब

चौपारण:प्रखंड क्षेत्र में सरकारी कंपोजिट शराब दुकानों के आसपास संचालित लाइन होटलों में खुलेआम शराब परोसने का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई होटलों में शराब दुकानों से ही शराब लाकर ग्राहकों को बैठाकर परोसी जा रही है, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।बताया जाता है कि शाम होते ही इन होटलों में शराब पीने वालों की भीड़ लग जाती है। खासकर बिहार से आने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है, क्योंकि वहां शराबबंदी लागू है। इस कारण सीमावर्ती क्षेत्र होने का फायदा उठाकर लोग चौपारण पहुंचकर शराब का सेवन करते हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई होटलों में देर रात तक शराब की महफिल सजती है और कुछ शराब दुकानों द्वारा होटल संचालकों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं क्षेत्र में अवैध शराब बिकने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की जानकारी के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध रूप से शराब परोसने वाले होटल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रामनवमी के प्रथम मंगला पर हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने डीसी से की मुलाकात

रामनवमी के प्रथम मंगला पर हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने डीसी से की मुलाकात। हजारीबाग: रामनवमी के प्रथम मंगला के अवसर पर हिन्दुत्व प्रचारक अमन

चौपारण में नियमों की धज्जियां, लाइन होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब

चौपारण में नियमों की धज्जियां, लाइन होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब चौपारण:प्रखंड क्षेत्र में सरकारी कंपोजिट शराब दुकानों के आसपास संचालित लाइन होटलों

वंदे भारत की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश; मुआवजे और नौकरी की मांग

वंदे भारत की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में आक्रोश; मुआवजे और नौकरी की मांग हजारीबाग, कटकमदाग:हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान। हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारीबाग प्रेस क्लब में रविवार को महिला

Live Cricket

error: Content is protected !!