चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथि जारी, 1 से 23 अप्रैल तक होगी परीक्षा
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शारीरिक व लिखित परीक्षा, सुबह 6 बजे रिपोर्टिंग अनिवार्य।
आशीष यादव की रिपोर्ट
चतरा: जिले में होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर जिला प्रशासन ने नई तिथियों की घोषणा कर दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अब भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच (Physical Test) एवं लिखित परीक्षा शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ही संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए सुबह 06:00 बजे रिपोर्टिंग करना अनिवार्य किया गया है।प्रखंडवार तय कार्यक्रम के तहत अलग-अलग तिथियों पर अभ्यर्थियों की जांच और परीक्षा आयोजित होगी, जिससे प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जा सके।
प्रखंडवार शारीरिक जांच व परीक्षा तिथि इस प्रकार है:
- 01 अप्रैल – कान्हाचट्टी
- 02 अप्रैल – गिद्धौर
- 04 अप्रैल – लावालौंग
- 06 अप्रैल – पत्थलगड्डा
- 07 अप्रैल – मयूरहंड
- 08 अप्रैल – कुन्दा
- 09 व 10 अप्रैल – चतरा सदर
- 11 अप्रैल – इटखोरी
- 13 व 15 अप्रैल – हंटरगंज
- 16 व 17 अप्रैल – सिमरिया
- 18 व 20 अप्रैल – प्रतापपुर
- 21 व 22 अप्रैल – टंडवा
- 23 अप्रैल – शहरी (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी)
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।



