Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » चतरा पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा वर्ष 2025

चतरा पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा वर्ष 2025

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा वर्ष 2025

₹16.55 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, 32 नक्सली गिरफ्तार, 359 एकड़ अफीम खेती नष्ट।

चतरा:वर्ष 2025 चतरा पुलिस के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच चतरा पुलिस ने अपराध, नशा तस्करी और उग्रवाद के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए कुल 16 करोड़ 55 लाख 62 हजार 850 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए।

मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष भर में 90 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 201 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इस दौरान
86.539 किलोग्राम अफीम (अनुमानित मूल्य ₹4.32 करोड़),5.259 किलोग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित मूल्य ₹10.51 करोड़),3.21 किलोग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य ₹1.60 लाख),1130 क्विंटल डोडा (अनुमानित मूल्य ₹1.69 करोड़) जब्त किया गया।
इसके अलावा अफीम व ब्राउन शुगर तस्करों के पास से ₹78,17,550 नकद भी बरामद किए गए।

उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत 31 मामले दर्ज कर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान—

  • 5865.46 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
  • 1469.9 लीटर बीयर
  • 506 लीटर देसी शराब जब्त की गई।
  • 359 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट
  • अवैध अफीम खेती के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 359 एकड़ भूमि पर लगी फसल नष्ट की गई।

थाना क्षेत्रवार कार्रवाई—

  • चतरा: 6 एकड़
  • राजपुर: 17 एकड़
  • हंटरगंज: 4 एकड़
  • कुंदा: 101 एकड़
  • लावालौंग: 218 एकड़
  • वशिष्ठ नगर: 12.25 एकड़
  • टंडवा: 0.75 एकड़

अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई

  • 2 अपराधियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई
  • 1 अपराधी जिला बदर
  • 146 अपराधियों पर निगरानी प्रस्ताव
  • 58 अपराधी गुंडा पंजी में दर्ज।

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

  1. पिछले एक वर्ष में 32 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें—
  2. टीएसपीसी: 27
  3. भाकपा माओवादी: 2
  4. अन्य संगठन: 3
  • गिरफ्तार नक्सलियों में 1 रीजनल कमांडर, 1 एरिया कमांडर, 26 सदस्य व 4 समर्थक शामिल हैं।
  • टीएसपीसी के ₹1-1 लाख के इनामी नक्सली कुलदीप गंझू और रोहन गंझू ने आत्मसमर्पण किया।
    इस दौरान पुलिस ने—28 हथियार,2840 जिंदा कारतूस,2 आईईडी

जब्त किए। हथियारों में 2 एसएलआर, 1 एम-16 राइफल, 9 पिस्टल व 16 देसी हथियार शामिल हैं।
चतरा पुलिस की इन उपलब्धियों ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket