Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गोरिया करमा में मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती, उमड़ा जन सैलाब।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोरिया करमा में मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती, उमड़ा जन सैलाब

सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने की शिरकत, लोगों को किया संबोधित

बरही:-बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरिया करमा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर क्लब द्वारा आयोजित जयंती समारोह में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिष्ठापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

हालांकि मौसम ने कुछ देर के लिए बाधा डाली, लेकिन बारिश भी लोगों के जोश और बाबा साहेब के प्रति सम्मान को कम नहीं कर सकी। इस दृश्य से अभिभूत होकर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह आत्मीयता और उत्साह इस क्षेत्र के सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग – समानता, आत्मसम्मान और सशक्तिकरण – पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर ज़िला परिषद सदस्य प्रीति गुप्ता, मुखिया कुमारी मीरा, समाजसेवी गुरुदेव गुप्ता, राजन यादव, अजय मेहता, विशेश्वर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!