Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » गिधौर पंचायत का गौरव बना विश्वजीत कुमार, उपमुखिया मंजू देवी देवी ने किया सम्मानित

गिधौर पंचायत का गौरव बना विश्वजीत कुमार, उपमुखिया मंजू देवी देवी ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर के लाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान — जेपीएससी में सफलता पाने वाले विश्वजीत कुमार को पंचायत ने किया सम्मानित

गिद्धौर (झारखंड):गिद्धौर पंचायत में आज गर्व और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जब इसी क्षेत्र के निवासी विश्वजीत कुमार को हाल ही में घोषित 11वीं जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने पर पंचायत स्तर पर सम्मानित किया गया।विश्वजीत कुमार ने न सिर्फ अपने परिवार और गांव का, बल्कि पूरे गिद्धौर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेपीएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो और परिश्रम निरंतर हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।आज इसी उपलब्धि को देखते हुए गिद्धौर पंचायत की उपमुखिया मंजू देवी देवी द्वारा उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत भवन में एक सादे मगर गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान उपमुखिया ने कहा विश्वजीत जैसे युवाओं पर गिद्धौर को गर्व है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, पूरे पंचायत और समाज की प्रेरणा का प्रतीक है।उन्होंने आगे यह भी कहा कि आज के युवा यदि संकल्प लें और सही दिशा में परिश्रम करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।सम्मान पाने के बाद विश्वजीत ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा मैं इस सम्मान को पूरे गिद्धौर की जीत मानता हूँ। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें मेरे माता-पिता, शिक्षकों और समाज का बड़ा योगदान है। आने वाले समय में भी मैं इसी तरह समाज सेवा और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहता हूँ।

सफलता की प्रेरणा बन रहे हैं विश्वजीत

विश्वजीत की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी जोश और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उनके जैसे उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि संसाधन सीमित होने के बावजूद यदि मेहनत और समर्पण हो, तो कोई भी बाधा रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची हत्याकांड, जांच की समीक्षा के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचेंगी हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की

विष्णुगढ़ कांड: मां के बार-बार बदलते बयान से गहराया शक, 12 हिरासत में

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, 12 हिरासत में — जांच में नए खुलासों के संकेत हजारीबाग:जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के

हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड को लेकर राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड को लेकर राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद रांची/हजारीबाग:हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

Live Cricket

error: Content is protected !!