Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिद्धौर थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन गिरफ्तार, 7 किलो से अधिक अफीम बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन गिरफ्तार, 7 किलो से अधिक अफीम बरामद!

गिधौर,चतरा:- गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सियारी जंगल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम तस्कर बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया श्री शुभम कुमार खंडेलवाल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

दल ने तत्परता दिखाते हुए सियारी जंगल के पास छापामारी की, जहां से मिथलेश कुमार नामक तस्कर को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान हुई, जिसके बाद गिद्धौर व रांची में भी छापेमारी कर दो अन्य तस्करों – चरित्र दांगी और जितेन्द्र ठाकुर – को गिरफ्तार किया गया।

अब तक की कार्रवाई में बरामद सामग्री में शामिल है:

  • 7 किलो 316.6 ग्राम अवैध अफीम
  • एक इलेक्ट्रॉनिक मापतौल मशीन
  • प्लास्टिक शील करने की मशीन
  • एक मोटरसाइकिल
  • एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. मिथलेश कुमार, ग्राम- सिंघानी, थाना- पत्थलगड्डा, जिला- चतरा
  2. चरित्र दांगी, ग्राम-गिद्धौर
  3. जितेन्द्र ठाकुर, ग्राम-गिद्धौर

इनके विरुद्ध गिद्धौर थाना कांड संख्या 31/2025, दिनांक 06.05.2025 के तहत BNS की धारा 111(2)(b) एवं NDPS एक्ट की धाराएं 18(b)/22(c)/27(a)/28/29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

इस अभियान में शामिल रहे अधिकारी:-

  • शुभम कुमार खंडेलवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया
  • पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी
  • अमित कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, गिद्धौर
  • गिद्धौर थाना रिजर्व गार्ड
  • रांची पुलिस दल

पुलिस प्रशासन ने इसे अफीम तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!