Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गढ़वा गोलीकांड का खुलासा।मनरेगा विवाद में चली गोली, दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

गढ़वा गोलीकांड का खुलासा,मनरेगा विवाद में चली गोली, दो गिरफ्तार।

गढ़वा: गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में 7 मार्च 2025 को हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हमले की वजह:

गढ़वा के एसपी दीपक कुमार पांडे ने समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह हमला मनरेगा योजना से जुड़े विवाद के कारण हुआ था। सिगसिगाखुर्द गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद ने पंचायत उपमुखिया के पति मंदीप यादव की मनरेगा योजनाओं का लगातार विरोध किया था, जिससे मंदीप यादव और उसके साथियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसी रंजिश के चलते मंदीप यादव ने जेल जाने से पहले अपने सहयोगी नितेश सिंह और अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के साथ मिलकर योगेन्द्र की हत्या की साजिश रची।

कैसे हुआ हमला:

7 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे योगेन्द्र प्रसाद तहले घाटी के पास थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। योगेन्द्र ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन गोली उनकी गर्दन में फंस गई। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई और अब वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस की कार्रवाई:

गढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है:

  • अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह (ग्राम करूई, थाना मंझियांव, गढ़वा)
  • नितेश कुमार सिंह उर्फ नीतू सिंह (ग्राम गोंगो, थाना पिपराटांड, पलामू)

बरामद सामान:

  • एक देसी कट्टा
  • 0.315 बोर की एक जिंदा गोली
  • घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची बाइक (JH-14H-0366)
  • दो मोबाइल फोन
  • अपराधियों द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े

पुलिस टीम:

छापेमारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह ने किया। चिनियाँ थाना प्रभारी अमित कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!