खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 71 किलो मिलावटी लड्डू नष्ट

हजारीबाग:हजारीबाग उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मु. मंजर हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई।जांच के दौरान कटकमदाग स्थित मेहता मार्ट से औद्योगिक रंग मिला हुआ लगभग 71 किलो लड्डू जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं साव जी बेकरी से एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट की गई। मीत मिलन होटल से पनीर तथा अपना मार्ट से बेसन का नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, नामकुम भेजा गया।इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा टीम के साथ विकास कुमार, सूरज कुमार और राशि भूषण मुंडा भी शामिल रहे।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












1 thought on “खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 71 किलो मिलावटी लड्डू नष्ट”
Interesting take on bankroll management! Seeing platforms like big bunny vip cater to PH players with easy access via app/APK is smart. KYC is a must for security, though! Solid article.