Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » कौलेश्वरी पशु मेला गिद्धौर : सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा दूसरी बार बने अध्यक्ष

कौलेश्वरी पशु मेला गिद्धौर : सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा दूसरी बार बने अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कौलेश्वरी पशु मेला गिद्धौर : सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा दूसरी बार बने अध्यक्ष

गिद्धौर:कौलेश्वरी मंदिर परिसर, गिद्धौर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले दस दिवसीय प्रसिद्ध कौलेश्वरी पशु मेला को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी काशीराम महतो ने की, जबकि संचालन समाजसेवी निरंजन दांगी ने किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य मेला समिति का पुनर्गठन करना था। सर्वसम्मति से सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा को दूसरी बार कौलेश्वरी पशु मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए मेला को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा जताई।बैठक में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव निरंजन दांगी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, समाजसेवी राजूलाल वर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि महादेव दांगी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, हीरा मार्बल टाइल्स के प्रोपराइटर अनिल कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा सहित प्रदीप कुमार दांगी, बिनोद कुमार दांगी, विजय भारती, दशरथ दांगी, उपेन्द्र दांगी, रविन्द्र दांगी, मुसाफिर दांगी, राजेंद्र दांगी, नवीन कुमार मेहता, पप्पू कुमार, ऋषि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।बैठक में मेला की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, दुकानदारों की व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!