Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » केरेडारी कोल परियोजना के डीजीएम की हत्या का खुलासा, चार गिरफ्तार

केरेडारी कोल परियोजना के डीजीएम की हत्या का खुलासा, चार गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

केरेडारी कोल परियोजना के डीजीएम की हत्या का खुलासा, चार गिरफ्तार।

हजारीबाग:-8 मार्च 2025 को कटकमदाग थाना क्षेत्र के फत्तहा चौक पर केरेडारी कोल परियोजना, एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हजारीबाग पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि लेवी वसूली के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया था।

घटना का विवरण:

8 मार्च को सुबह करीब 9:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने कुमार गौरव को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में कटकमदाग थाने में धारा 302/34 भारतीय दंड संहिता और 27 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक सह पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय)अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. मिन्दु कुमार पासवान उर्फ छोटा छतरी
2. राहुल मुंडा उर्फ छोटका उर्फ मिरिंडा
3. मनोज माली
4. अजय यादव

बरामदगी:

  • एक 7.65 बोर की पिस्टल
  • तीन जिंदा कारतूस
  • एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल
  • मनोज माली से एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल (JH-02BP 9888) और 5500 रुपये नकद
  • पांच मोबाइल फोन
  • घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े

हत्या का उद्देश्य:

पुलिस के अनुसार, बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी, बीजीआर, ऋत्विक और त्रिवेणी सैनिक जैसी कंपनियों में डर का माहौल पैदा करके लेवी वसूलना हत्या का मुख्य उद्देश्य था। इसके लिए स्थानीय युवकों को संगठन में शामिल करने के लिए मासिक रकम दी जाती थी और विशेष मोबाइल ऐप का उपयोग करने के लिए कहा जाता था।

हत्या की योजना:

  • 27 फरवरी 2025 को मिन्दु कुमार पासवान, राहुल कुमार मुंडा और मनोज माली ने योजना बनाई।
  • 5 मार्च 2025 को अजय यादव ने हथियार और गोलियां उपलब्ध कराईं।
  • 6 मार्च 2025 को मनोज माली ने केरेडारी थाना क्षेत्र में वाहनों के आने-जाने और भागने के रास्तों की रेकी की। और 8 मार्च 2025 को हत्या को अंजाम दिया गया।

पुलिस कार्रवाई:SIT ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket