Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » कान्हाचट्टी में धूमधाम से मनाई दीपावली, रोशनी से जगमगाया प्रखंड

कान्हाचट्टी में धूमधाम से मनाई दीपावली, रोशनी से जगमगाया प्रखंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कान्हाचट्टी में धूमधाम से मनाई दीपावली, रोशनी से जगमगाया प्रखंड

कान्हाचट्टी से टिंकू पासवान की रिपोर्ट

सोमवार की रात कान्हाचट्टी प्रखंड में दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह से ही अपने घरों की सफाई की और शाम होते ही दीपों की रोशनी से पूरा इलाका जगमग उठा।बच्चों ने पटाखे और आतिशबाज़ी कर खुशियाँ मनाईं, वहीं महिलाओं ने माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की।बाज़ारों में पूरे दिन चहल-पहल रही। मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कान्हाचट्टी मुख्य बाजार, कालिया, नवाडीह, पोलपोल समेत कई गाँवों में हर घर रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों से सजाया गया।स्थानीय युवाओं ने जगह-जगह आतिशबाज़ी का आयोजन किया और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चौकसी बढ़ा दी थी।त्योहार के मौके पर कान्हाचट्टी प्रखंड उत्साह, उमंग और सौहार्द का प्रतीक बनकर उभरा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

Live Cricket

error: Content is protected !!