Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कब होगा होलिका दहन, कब खेली जाएगी होली और कब लगेगा चंद्र ग्रहण? जानिए पूरी जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कब होगा होलिका दहन, कब खेली जाएगी होली और कब लगेगा चंद्र ग्रहण? जानिए पूरी जानकारी

होली 2026 को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोई 3 मार्च को होलिका दहन बता रहा है तो कोई 4 मार्च को होली खेलने की बात कर रहा है। इस भ्रम की मुख्य वजह होली के समय पड़ रहा चंद्र ग्रहण और भद्राकाल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सही तिथि और मुहूर्त क्या है।

🌕 कब और कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समयानुसार वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार, 3 मार्च को लगेगा।

  • ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 3:20 बजे
  • मध्यकाल: शाम 5:04 बजे
  • समापन: शाम 6:47 बजे

भारत में यह ग्रहण चंद्रोदय के समय दिखाई देगा। अलग-अलग हिस्सों में यह लगभग शाम 5:59 बजे से नजर आना शुरू होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भारत में केवल मोक्ष काल का ग्रहण ही दिखाई देगा।

📍 कहां-कहां दिखेगा ग्रहण…?

यह चंद्र ग्रहण देश के कुछ हिस्सों में ही दिखाई देगा।

  • उत्तर-पूर्वी भारत (असम, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश)
  • पश्चिम बंगाल का उत्तर-पूर्वी भाग
  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि राज्यों में आंशिक रूप से दृश्य होगा।

ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक काल लागू हो जाएगा। यानी 3 मार्च को सुबह 6:20 बजे से सूतक काल शुरू होगा और ग्रहण समाप्ति के साथ समाप्त होगा।

🔥 कब होगा होलिका दहन…?

इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी 2 मार्च को पड़ रही है। इस दिन भद्रा का प्रभाव रहेगा, जिसका समापन रात में होगा।भद्रा समाप्ति के बाद 2 मार्च की मध्यरात्रि 12:20 बजे से 2:02 बजे के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त माना गया है।

🎨 कब खेली जाएगी होली?

आमतौर पर होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है, लेकिन इस बार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के कारण उस दिन रंगोत्सव मनाना शुभ नहीं माना जा रहा है।इसी कारण धुलंडी (रंग वाली होली) 4 मार्च 2026, बुधवार को खेली जाएगी।

रिपोर्ट:आशीष यादव

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!