Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » कटकमदाग में अवैध जावा महुआ के खिलाफ सघन कार्रवाई, भारी मात्रा में महुआ नष्ट

कटकमदाग में अवैध जावा महुआ के खिलाफ सघन कार्रवाई, भारी मात्रा में महुआ नष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटकमदाग में अवैध जावा महुआ के खिलाफ सघन कार्रवाई, भारी मात्रा में महुआ नष्ट

कटकमसांडी,हजारीबाग:कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत मसरातू एवं रेवाली कूद में कटकमदाग पुलिस द्वारा अवैध रूप से संग्रहित जावा महुआ के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय को गुप्त सूचना मिली थी कि मसरातू और रेवाली कूद इलाके में अवैध रूप से जावा महुआ का संग्रह एवं भंडारण किया जा रहा है,जिसका उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थलों पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर संग्रहित अवैध जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया।हालांकि कार्रवाई के दौरान मौके से कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं महुआ कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अवैध धंधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।साथ ही आम नागरिकों से थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के द्वारा अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या महुआ संग्रहण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket