Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » उपायुक्त नैन्सी सहाय के जनता दरबार में फरियादियों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

उपायुक्त नैन्सी सहाय के जनता दरबार में फरियादियों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त नैन्सी सहाय के जनता दरबार में फरियादियों ने रखीं समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

हजारीबाग:-जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इस अवसर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लगभग एक दर्जन से अधिक फरियादियों ने अपने आवेदन सौंपे।जनता दरबार में प्रस्तुत समस्याओं में मुख्य रूप से मारपीट, पेंशन, आवास योजना का लाभ, भूमि अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी, दाखिल-खारिज, और रोजगार से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

फरियादियों की प्रमुख समस्याएं:

  • सदर प्रखंड से तारा प्रवीण ने अपने बच्चे के विद्यालय में नामांकन को लेकर आवेदन दिया।
  • बरकट्ठा के भुवनेश दास ने अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।
  • बरही की रेणु कुमारी ने रोजगार को लेकर फरियाद की।
  • अडारा (बरही) निवासी विष्णु ठाकुर ने भु-दान की भूमि पर अतिक्रमण और अवैध जमाबंदी की शिकायत की।
  • ओकनी के एनुल हक ने अपनी भूमि की रसीद किसी अन्य के नाम से कटने से रोकने का अनुरोध किया।
  • इचाक प्रखंड की कमता देवी ने अपने जर्जर आवास के स्थान पर अबुआ आवास योजना का लाभ मांगा।
  • पदमा थाना क्षेत्र (बरही) के भगवान प्रसाद साव ने पारिवारिक भूमि विवाद और अवैध जमाबंदी की शिकायत की।
  • बड़कागांव के विनय साव ने जमीन विवाद और जबरन मकान निर्माण की शिकायत के साथ आवेदन दिया।

उपायुक्त नैन्सी सहाय ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्देश दिया कि मामले की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket