Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » उपायुक्त ने सम्प्रेक्षण गृह, हजारीबाग का किया निरीक्षण,बच्चों से की बातचीत, पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं की ली जानकारी

उपायुक्त ने सम्प्रेक्षण गृह, हजारीबाग का किया निरीक्षण,बच्चों से की बातचीत, पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं की ली जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त ने सम्प्रेक्षण गृह, हजारीबाग का किया निरीक्षण,बच्चों से की बातचीत, पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं की ली जानकारी

हज़ारीबाग़:-उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को सम्प्रेक्षण गृह, हजारीबाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।निरीक्षण की शुरुआत मुख्य द्वार से की गई, जहां आगंतुकों के आगमन-प्रस्थान पंजी की जांच की गई। साथ ही, परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने अध्ययनरत बच्चों की कक्षा में जाकर उनसे सीधा संवाद किया और पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछे।उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति एवं उपलब्धता की जानकारी ली।गौरतलब है कि सम्प्रेक्षण गृह में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध है और बच्चे आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।बच्चों से बातचीत के क्रम में उपायुक्त ने उनकी खेलकूद, योगा एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में रुचि की जानकारी ली। इसके अलावा, उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

छात्रावास कक्षों का भी निरीक्षण कर उपायुक्त ने साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रोस्टर के अनुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान पेयजल की उपलब्धता एवं छतों की मरम्मती जैसे बिंदुओं पर भी उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर मौजूद सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी निवेदिता राय ने उपायुक्त को बताया कि आवासित बच्चों के स्वास्थ्य जांच तथा नेत्र जांच के लिए आज शिविर भी लगाया गया है।उपायुक्त ने कहा कि सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को बेहतर वातावरण, शिक्षा और सुरक्षा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उनके विकास में कमी न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!