Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त के निर्देश पर फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया जांच अभियान।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त के निर्देश पर फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया जांच अभियान।

हज़ारीबाग:-उपायुक्त नैंसी सहाय एवं एसीएमओ डॉ शशि जायसवाल के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार 13 मई को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा मेसर्स अप्पार होटल एंड रिजॉर्ट प्रा. लिमिटेड, कैनरी हिल रोड, मेसर्स राज रेस्टोरेंट, स्टेडियम गेट के पास, मेसर्स फन एन फूड, मेन रोड, द फ्लोरेस्टा, कार्मेल स्कूल के पास, मेसर्स काका का सेकुवा, साकेतपुरी, मेसर्स दालचीनी इंडियन रेस्टोरेंट, पीडब्ल्यूडी चौक, मेसर्स ब्रूएड एंड बर्न प्राइवेट लिमिटेड,सिन्दूर का निरीक्षण किया गया।
जांच के क्रम में उन्हें पैकेजिंग सामग्री का खाद्य ग्रेड प्रमाण पत्र, कीट नियंत्रण का सही से प्रबंधन करना, परिसर की सफाई के साथ-साथ व्यक्तिगत सफाई और स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया। खिड़कियों और दरवाजों को कीट रोधी स्क्रीन से कवर करने का निर्देश दिया गया, साथ ही फूड हैंडलर्स का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने और रिकॉर्ड मेंटेन करने का निर्देश दिया गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा लगातार अभियान चला कर किसी भी प्रकार के मिलावट या खाद्य सुरक्षा से संबंधित अपराध को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!