Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपाध्यक्ष पद के लिए सितेश तिवारी ने भरा नामांकन, बोले—यह राजनीति नहीं, पत्रकारों के हक़ की लड़ाई है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग प्रेस क्लब चुनाव: उपाध्यक्ष पद के लिए सितेश तिवारी ने भरा नामांकन, बोले—यह राजनीति नहीं, पत्रकारों के हक़ की लड़ाई है

हजारीबाग:हजारीबाग प्रेस क्लब के आगामी चुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में आज उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार सितेश तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सितेश तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका चुनाव लड़ना किसी भी प्रकार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि यह पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई है।
सितेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। पत्रकारों की आवाज़ लगातार दबाई जा रही है, मीडिया संस्थानों पर मालिकाना दबाव बढ़ता जा रहा है और फील्ड में काम करने वाले रिपोर्टरों की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सच दिखाने और लिखने वाले पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे भय का माहौल बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा,“मैं इस चुनाव में किसी व्यक्तिगत लाभ या राजनीति के लिए नहीं आया हूं। मैं इसलिए खड़ा हुआ हूं क्योंकि आज पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहा है। सच बोलने की कीमत पत्रकार को अपनी आज़ादी और भविष्य से चुकानी पड़ रही है। प्रेस क्लब का दायित्व है कि वह अपने सदस्यों की ढाल बने।”
सितेश तिवारी ने यह भी कहा कि यदि उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए चुना जाता है तो उनकी प्राथमिकता पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा और प्रेस क्लब को एकजुट व सशक्त मंच बनाना होगी। उन्होंने फील्ड रिपोर्टरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, कानूनी सहायता और मीडिया संस्थानों के दबाव के खिलाफ सामूहिक आवाज़ उठाने का भरोसा दिलाया।नामांकन के दौरान प्रेस क्लब परिसर में कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार मौजूद रहे, जिन्होंने सितेश तिवारी के फैसले का समर्थन किया और इसे पत्रकार हित में उठाया गया साहसिक कदम बताया। पत्रकारों का कहना था कि ऐसे समय में जब पत्रकारिता पर लगातार हमले हो रहे हैं, तब रितेश तिवारी जैसे ज़मीनी पत्रकार का चुनाव में उतरना एक सकारात्मक संकेत है।हजारीबाग प्रेस क्लब चुनाव में अब उपाध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और तेज होने की उम्मीद है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!