Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » इटखोरी में सनसनीखेज वारदात: देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, भाई-भौजाई हिरासत में

इटखोरी में सनसनीखेज वारदात: देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, भाई-भौजाई हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इटखोरी में सनसनीखेज वारदात: देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग में युवक की मौत, भाई-भौजाई हिरासत में

इटखोरी/चतरा: चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया कला गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग ने खूनी मोड़ ले लिया। संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय युवक संतोष भुइयां की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई, भौजाई समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब मृतक का छोटा भाई टिंकू भुइयां काम पर जाने के लिए कमरे में जूता लेने गया। कमरे में पहुंचते ही उसने संतोष का शव पड़ा देखा, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक संतोष भुइयां का अपनी भौजाई अंजू देवी के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना की रात भी घर में विवाद हुआ था। मृतक के भाई टिंकू भुइयां ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी महिला ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि घर में अक्सर मारपीट और विवाद होता था।

घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket