Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » आगामी नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

आगामी नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आगामी नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

हजारीबाग:आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमंडलीय प्रशिक्षण कार्यालय, जबरा में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पाण्डेय,उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं,मतपेटिका संचालन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने,सेक्टर भ्रमण की योजना और प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण के उपरांत सभी सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और भ्रमण के बाद अपने प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था कोषांग को सौंपेंगे।जिला प्रशासन ने इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!