Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » आंगनबाड़ी केंद्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग और शौचालय निर्माण पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

आंगनबाड़ी केंद्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग और शौचालय निर्माण पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आंगनबाड़ी केंद्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग और शौचालय निर्माण पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय भवन में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग और शौचालय निर्माण/मरम्मत को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाएं और पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और शौचालय निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के 400 आंगनबाड़ी केंद्रों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और 180 केंद्रों में शौचालय निर्माण 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि अर्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का किसी भी स्थिति में हैंडओवर नहीं लिया जाएगा। साथ ही सरकारी भवनों में संचालित केंद्रों में टैप वाटर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि बच्चों और सेविकाओं को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।उन्होंने अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी और समय-सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कदम उठाने का भी आदेश दिया गया।बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाएं और पीएचईडी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।उपायुक्त का यह कदम जिले में बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!