अवैध शराब के साथ दो वाहन जब्त
हजारीबाग — गुप्त सूचना के आधार पर चोरदहा चेकपोस्ट के पास उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
चेकिंग के दौरान दो चारपहिया वाहन — Hyundai Creta (JH14E 4545) और Tata Punch (JH02BV 1884) को अवैध शराब एवं बियर के साथ जब्त किया गया है।
कार्रवाई के दौरान एक वाहन चालक को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों गाड़ियों को जब्त कर उत्पाद विभाग लाया गया है। शेष विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













