Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंश व अंशिका लापता मामला: 5000 मोबाइल नंबर और 2000 CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, मासूमों की बरामदगी को लेकर धुर्वा रहा बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अंश व अंशिका लापता मामला: 5000 मोबाइल नंबर और 2000 CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, मासूमों की बरामदगी को लेकर धुर्वा रहा बंद

रांची:धुर्वा थाना क्षेत्र के मल्हार कोचा इलाके से 2 जनवरी को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से पूरे रांची में बेचैनी और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए रांची पुलिस पूरी ताकत के साथ जांच में जुटी हुई है। तकनीकी जांच से लेकर मानवीय सूचनाओं तक, हर संभव पहलू को खंगाला जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिले के सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी सहित सभी थानों के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों को जांच में लगाया है।धुर्वा थाना इस समय जांच का केंद्र बना हुआ है, जहां से कई टीमें लगातार अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। इन सभी टीमों की मॉनिटरिंग स्वयं ग्रामीण एसपी द्वारा की जा रही है।

5000 मोबाइल नंबर और 2000 CCTV फुटेज की गहन जांच

जांच की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस अब तक करीब 5000 मोबाइल नंबरों और लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर चुकी है। जिस दिन दोनों बच्चे लापता हुए थे, उस दिन इलाके में साप्ताहिक बाजार लगा था, जिसके कारण क्षेत्र में लोगों की आवाजाही काफी अधिक थी।पुलिस द्वारा कॉल डंप निकाले जाने पर हजारों मोबाइल नंबर उस समय सक्रिय पाए गए। इन सभी नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की मौजूदगी तो नहीं थी। इसके साथ ही आसपास के इलाकों, दुकानों, घरों और प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है।तकनीकी जांच के साथ-साथ पुलिस मानवीय सूचनाओं को भी पूरी गंभीरता से ले रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ, संभावित चश्मदीदों की पहचान और बाहर भेजी गई पुलिस टीमों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। ग्रामीण एसपी लगातार फील्ड में सक्रिय टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

मासूमों की बरामदगी की मांग पर धुर्वा बंद

अंश और अंशिका की अब तक बरामदगी नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने रविवार को धुर्वा बंद का आह्वान किया। बंद का व्यापक असर देखने को मिला।जगन्नाथपुर चौक, सेक्टर-2 मार्केट, सेक्टर-3 मार्केट, धुर्वा बस स्टैंड, शर्मा मार्केट, जेपी मार्केट समेत अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। यहां तक कि सेक्टर-2 का साप्ताहिक रविवार बाजार भी पूरी तरह बंद रहा।हालांकि कुछ स्थानों पर जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की गई, जिस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।

पूरे शहर की निगाहें पुलिस पर

यह मामला अब सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे रांची के लिए चिंता का विषय बन चुका है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि मासूम अंश और अंशिका आखिर कहां हैं। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए जांच को और तेज किया गया है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।जब तक दोनों मासूम सुरक्षित घर नहीं लौटते, तब तक रांची की सड़कों से लेकर लोगों के दिलों तक बेचैनी बनी रहेगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!