Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » अंश–अंशिका की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख का इनाम

अंश–अंशिका की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख का इनाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अंश–अंशिका की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 2 लाख का इनाम

रांची :राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश को लेकर पुलिस प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए रांची पुलिस ने सूचना देने वाले को मिलने वाली इनाम राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
दोनों बच्चे 2 जनवरी को धुर्वा के मल्हार कोचा इलाके से लापता हुए थे। घटना के बाद से पुलिस हाई-अलर्ट मोड में है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है।
5000 मोबाइल नंबर और 2000 CCTV फुटेज की जांच
पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए इलाके के 5000 से अधिक मोबाइल नंबरों का कॉल डंप खंगाला है। साथ ही लगभग 2000 CCTV कैमरों के फुटेज की गहन जांच की जा रही है। जिस दिन बच्चे लापता हुए, उस दिन क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार लगा था, जिससे लोगों की आवाजाही और मोबाइल एक्टिविटी काफी अधिक थी।

धुर्वा थाना में वरिष्ठ अधिकारियों का डेरा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी समेत शहर के सभी थानों के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी धुर्वा थाना में कैंप कर रहे हैं, ताकि तलाशी अभियान को प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा सके।

देशभर में जारी हुआ ह्यू एंड क्राई नोटिस

बच्चों की तलाश के लिए झारखंड सीआईडी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने देशभर के डीजीपी, आईजी और पुलिस आयुक्तों को ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया है।
सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों, आउट पोस्ट और बीट हाउसों में बच्चों की जानकारी प्रसारित करने का निर्देश दिया गया है।पुलिस के अनुसार, इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 03/01/2026 को दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज है और इसकी निगरानी सीआईडी द्वारा की जा रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!