Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धनबाद के शिक्षक प्रेम चंद साव ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद के शिक्षक प्रेम चंद साव ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित

आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट के शिक्षक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

धनबाद, 23 अप्रैल 2026:शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए धनबाद स्थित आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट के शिक्षक प्रेम चंद साव को प्रतिष्ठित ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गुरुवार को धनबाद के होटल ग्रैंड मिराज (रेडिसन) में आयोजित ‘शिक्षा महोत्सव एजुकेशन फेयर’ के दौरान प्रदान किया गया।

यह भव्य आयोजन देश के कई नामी विश्वविद्यालयों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें अपोलो यूनिवर्सिटी, पारुल यूनिवर्सिटी, एसआरएम यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, सीजीसी यूनिवर्सिटी पंजाब, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, क्वांटम यूनिवर्सिटी रुड़की, देवभूमि यूनिवर्सिटी उत्तराखंड, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी सहित अन्य संस्थानों ने भाग लिया।

प्रेम चंद साव को यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, नवाचार और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अहम योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम के संस्थापक एवं सीईओ रवींद्र साहू और सह-संस्थापिका सोनिया राठौर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि समाज के लिए विचारक और नेतृत्वकर्ता भी तैयार करते हैं।

इस उपलब्धि से आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट के साथ-साथ पूरे धनबाद जिले का नाम शिक्षा जगत में गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने प्रेम चंद साव को बधाई दी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:सड़क पर उतरे चतरा के एसपी और एसडीपीओ, हेरुआ बाईपास में चला सघन वाहन जांच अभियान; अपराधियों को सख्त चेतावनी

सड़क पर उतरे चतरा के एसपी और एसडीपीओ, हेरुआ बाईपास में चला सघन वाहन जांच अभियान; अपराधियों को सख्त चेतावनी अपराध करने वालों की चतरा

Chatra News: स्वास्थ्य उपकेंद्र के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, बैकडेट से वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला आया सामने

Chatra News: स्वास्थ्य उपकेंद्र के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, बैकडेट से वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला आया सामने चतरा। जिले के टंडवा प्रखंड

Hazaribagh :पुलिस की तत्परता से एक घंटे के अंदर मिला सात वर्षीय बच्चा, परिजनों ने ली राहत की सांस

पुलिस की तत्परता से एक घंटे के अंदर मिला सात वर्षीय बच्चा, परिजनों ने ली राहत की सांस हजारीबाग। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई

Hazaribagh :हजारीबाग में गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो जख्मी समेत पांच गिरफ्तार; हथियार और गोली बरामद

हजारीबाग में गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो जख्मी समेत पांच गिरफ्तार; हथियार और गोली बरामद हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेडारी थाना

Live Cricket

error: Content is protected !!