Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :हजारीबाग में गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो जख्मी समेत पांच गिरफ्तार; हथियार और गोली बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो जख्मी समेत पांच गिरफ्तार; हथियार और गोली बरामद

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने दो जख्मी युवकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा गोली, खोखा, मोबाइल फोन, फायरिंग का वीडियो और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग की ओर से 24 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात पगार गांव के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें रूपलाल महतो के बाएं हाथ की हथेली और रमेश कुमार महतो की दाहिनी जांघ में गोली लगी थी। दोनों का इलाज सदर अस्पताल, हजारीबाग में चल रहा है।

घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अस्पताल में घायलों से पूछताछ की। शुरुआत में बताया गया कि वे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी पतरा पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।

हालांकि, पुलिस द्वारा पांचों युवकों से अलग-अलग पूछताछ करने पर उनके बयानों में विरोधाभास पाया गया। इसके बाद मोबाइल फोन की जांच में घटना के समय हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो मिला। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पांचों ने घटना से जुड़ी अपनी भूमिका स्वीकार की।

पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, 22 अक्टूबर की शाम पगार के नरजोरवा टांड़ फुटबॉल मैदान में पांचों युवक एकत्र होकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान खनन क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बनाने की बात सामने आई। इसी बीच सचिन कुमार महतो ने कथित तौर पर अवैध हथियार से फायरिंग की। बाद में रूपलाल महतो द्वारा हथियार से छेड़छाड़ करने के दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे रूपलाल और रमेश घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने झूठी कहानी बताकर जांच को भटकाने की कोशिश की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने इस मामले में सचिन कुमार महतो (22), अनोज कुमार महतो (22), शिवलाल कुमार महतो (21), रूपलाल महतो (20) और रमेश कुमार महतो (22) को गिरफ्तार किया है। रूपलाल और रमेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये सामान हुए बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्टल मैगजीन सहित, दो जिंदा गोलियां, 7.65 एमएम के दो खोखे, तीन मोबाइल फोन, फायरिंग के वीडियो वाली एक पेन ड्राइव और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

इस मामले में केरेडारी थाना (पगार ओपी) कांड संख्या 122/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111(2), 111(3), 109(1), 238(b) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26, 27 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:सड़क पर उतरे चतरा के एसपी और एसडीपीओ, हेरुआ बाईपास में चला सघन वाहन जांच अभियान; अपराधियों को सख्त चेतावनी

सड़क पर उतरे चतरा के एसपी और एसडीपीओ, हेरुआ बाईपास में चला सघन वाहन जांच अभियान; अपराधियों को सख्त चेतावनी अपराध करने वालों की चतरा

Chatra News: स्वास्थ्य उपकेंद्र के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, बैकडेट से वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला आया सामने

Chatra News: स्वास्थ्य उपकेंद्र के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप, बैकडेट से वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला आया सामने चतरा। जिले के टंडवा प्रखंड

Hazaribagh :पुलिस की तत्परता से एक घंटे के अंदर मिला सात वर्षीय बच्चा, परिजनों ने ली राहत की सांस

पुलिस की तत्परता से एक घंटे के अंदर मिला सात वर्षीय बच्चा, परिजनों ने ली राहत की सांस हजारीबाग। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई

Hazaribagh :हजारीबाग में गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो जख्मी समेत पांच गिरफ्तार; हथियार और गोली बरामद

हजारीबाग में गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो जख्मी समेत पांच गिरफ्तार; हथियार और गोली बरामद हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेडारी थाना

Live Cricket

error: Content is protected !!