Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » NEET 2025 परीक्षा की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

NEET 2025 परीक्षा की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

NEET 2025 परीक्षा की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आशीष यादव की रिपोर्ट

हजारीबाग – आगामी 4 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों, पुलिस पदाधिकारियों, परीक्षा केंद्रों के सुपरिटेंडेंट्स एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न होनी चाहिए।

NEET 2025 के लिए जिले में कुल 08 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभ्यर्थियों की समुचित जांच (फ्रिस्किंग) एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस पदाधिकारी एवं आवश्यक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा दिवस पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर एवं अन्य कर्मियों को अच्छी तरह से ब्रीफ करें तथा परीक्षा एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें।बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, डीपीओ पंकज तिवारी, डीसीएलआर राजकिशोर प्रसाद सहित जिला स्तरीय कई अधिकारी, मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!