Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

MP बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप, 500 में 499 अंक हासिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

MP बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप, 500 में 499 अंक हासिल

पन्ना (मध्य प्रदेश):कहते हैं पन्ना की धरती सिर्फ हीरों के लिए ही नहीं, बल्कि अनमोल प्रतिभाओं के लिए भी जानी जाती है। इसे सच कर दिखाया है गुन्नौर तहसील के हिनौती गांव की बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

साधारण परिवार से आने वाली प्रतिभा के पिता भारतेंद्र सिंह सोलंकी रोजगार सहायक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिभा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया। रिजल्ट घोषित होते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बेटी की सफलता पर भावुक पिता ने कहा कि यह उसकी वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। वहीं प्रतिभा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन ने उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रतिभा ने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। पन्ना जिले का नाम रोशन करने वाली इस होनहार छात्रा को पूरे प्रदेश से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!